फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के झांसे में गंवाए 20 हजार

Sun, 06 Dec 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में एक करोड़ रुपए की लॉटरी निकलने के लालच में ग्रामीण 20 हजार रुपए गंवा बैठा।
विज्ञापन


लकी ड्रॉ में ग्रामीण का मोबाइल नंबर निकलने का झांसा देकर ठग ने उसे खाते में 50 हजार रुपए डालने शर्त रखी थी। 20 हजार में बात तय होने पर जैसे ही ग्रामीण ने रुपए खाते में डलवाए, नगदी गायब हो गई।

सुनहरा गांव निवासी नितिन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। हफ्ते भर पहले उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि एक लॉटरी का लकी ड्रॉ निकलने वाला है। मैसेज में बताए गए नंबर पर नितिन ने मिस्ड कॉल कर रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


इसके बाद एक अंजान ने नंबर से नितिन के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इनवेस्टमेंट कंपनी का कर्मचारी बताते हुए एक करोड़ की लॉटरी निकलने की खबर सुनाई। मगर इसके लिए 50 हजार रुपए अपने खाते में डालने की शर्त रखी।
विज्ञापन


प्रभाव में आए ग्रामीण ने सिर्फ 20 हजार का इंतजाम होने की मजबूरी जताई। ठग के राजी होने पर ग्रामीण ने 20 हजार रुपए अपने खाते में डाल दिए।

लेकिन रकम गायब होने के कई दिन बाद भी खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो नितिन को शक हुआ। दोबारा वही नंबर मिलाने पर नितिन को कुछ हासिल नहीं हुआ। गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें