फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: चमोली के नीती घाटी में हुई बर्फबारी, आईटीबीपी और सेना की चौकियों में भी गिरी बर्फ, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 08 Dec 2025 08:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

मौसम के करवट लेते ही चमोली नीती घाटी में बर्फबारी हुई। आईटीबीपी व सेना की चौकियों में भी बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को दोपहर बाद नीती घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। घाटी में मौसम बदला हुआ है, जिससे देर रात को भी बर्फबारी की संभावना है। चमोली जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक बादल हटे तो धूप खिल गई।

विज्ञापन


दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से मौसम खराब हो गया। नीती घाटी में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी शुरू हुई। रात को भी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। नीती घाटी के गांवों में निवासरत ग्रामीण इन दिनों अपने शीतकालीन प्रवास पर निचले इलाकों में लौट चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड...टिहरी के युवक सतीश की मौत की खबर से गांव में शोक, नौकरी करने था गया
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में सेना व आईटीबीपी के जवान व अधिकारी सीमा की निगरानी में मुस्तैद हैं। इसके अलावा होम स्टे संचालक भी क्षेत्र में मौजूद हैं। कई दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी से निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शाम होते ही कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। नगर पालिका व नगर पंचायतों ने जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें