फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की वादियों में हुई बर्फबारी

Fri, 09 Nov 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन

चमोली जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों और जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को शाम चार बजे के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बारिश और बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात, नाचनी में बारिश
पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालय की हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे व्यास और दारमा घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इधर, नाचनी में अपराह्न चार बजे से झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में मौसम सामान्य रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें