चमोली जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों और जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को शाम चार बजे के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बारिश और बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।