फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ में हुई बर्फबारी, तापमान गिरा

Tue, 21 Feb 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को उत्तराखंड की ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कहीं-कहीं बारिश भी हुई।
विज्ञापन


सोमवार को केदारनाथ धाम में तीन बजे से शाम तक हल्की बर्फबारी होती रही। यहां मौसम ठंडा हो गया है। पिछले छह दिनों में पहली बार दिन में पारा मानइस में दर्ज किया गया। सोमवार सुबह धाम में घने बादल छाए रहे। लेकिन कुछ देर में मौसम में सुधार होने से धूप खिल गई।

दोपहर तक मौसम साफ रहा। लेकिन तीन बजे के बाद पुन: घने बादल घिरने के साथ ही हल्की बर्फबारी भी होनी लगी। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 2 और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व रविवार रात्रि को भी हल्की बर्फबारी हुई थी।
विज्ञापन


निम के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में अब भी करीब सवा एक फीट तक पुरानी बर्फ मौजूद है। नई बर्फ गिरने के साथ पिघल रही है। इधर, रुद्रप्रयाग में शाम 6 बजे के बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश की बौंछारें गिरी है। इससे पहले पूरे दिन बादल और सूरज की आंखमिचौली होती रही। अन्य क्षेत्रों में भी मौमस का मिजाज बदलता रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Snowfall in Badrinath - फोटो : AmarUjala
सोमवार को अचानक मौसम बदला और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, रामणी टॉप सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बदरीनाथ धाम में करीब तीन इंच और हेमकुंड साहिब में चार इंच बर्फ जम गई है।

सोमवार सुबह से चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। अपराह्न तीन बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छा गए। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदप्रयाग, घाट, उर्गम और निजमुला घाटी में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

आधा घंटा हुई बारिश 
सोमवार अपराह्न लगभग सवा चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा चलने के साथ ही आसमान में घने बादल घिर आए। इसके बाद लगभग आधा घंटे बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में एक बार फिर हल्की ठंडक बढ़ गई। बारिश होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पिछली तीन-चार दिनों से गर्मी का अहसास होने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें