फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नवंबर में हेमकुंड साहिब बर्फविहीन...बदरीनाथ में भी बर्फ नहीं...मौसम में आए बदलाव का दिख रहा असर

Wed, 20 Nov 2024 08:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

नवंबर माह में भी हेमकुंड साहिब बर्फविहीन है। बदरीनाथ में भी बर्फ नहीं दिखाई दे रही है। जबकि इस माह धामों में पहाड़ियां बर्फ से लकदक रहती थी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में आए बदलाव का असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साफ दिख रहा है। अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने के बावजूद नवंबर माह में हेमकुंड साहिब इन दिनों बर्फविहीन है। यहां की चोटियों पर भी बर्फ नजर नहीं आ रही है। हेमकुंड साहिब का निरीक्षण कर लौटे गुरुद्वारे के सेवादार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, नवंबर माह समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक हेमकुंड साहिब में बर्फ नहीं है। कपाट बंद होने के दिन यहां हल्की बर्फ गिरी थी, लेकिन उसके बाद से बर्फबारी नहीं हुई है। 

केदारनाथ से आठ किमी ऊपर स्थित वासुकीताल में भी अभी बर्फ नहीं
उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री धाम से लगी चोटियां अभी तक बर्फ विहीन हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों सप्त ऋषि कुंड व बंदरपूंछ में नाममात्र की बर्फ है। कालिंदी पर्वत गरुड़ टाप, छोटा कैलाश, भीथाच, बंगाणी क्षेत्र बर्फ विहीन हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Haridwar: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री धामी पर साधा निशाना...सीएम योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड बुलाने की दी नसीहत

वहींं बदरीनाथ धाम की नीलकंठ, नर नारायण, माता मूर्ति मंदिर की शीर्ष चोटी के साथ ही वसुधारा ट्रेक बर्फ विहीन है। रुद्रप्रयाग मेें केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीशिला, हरियाली डांडा, टँगनी बुग्याल, बेदनी बुग्याल, पौड़ी व ग्वालदम के ऊपरी क्षेत्र में बर्फ नहीं है। इसके अलावा केदारनाथ से आठ किमी ऊपर स्थित वासुकीताल में भी अभी बर्फ नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें