फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, नए साल पर यहां हो सकती है बर्फबारी

Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
snowfall in auli
पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले सैलानियों की खुशी को बढ़ा सकता है। इसके कारण नए वर्ष पर बर्फबारी की संभावना है। वर्ष 2007 के बाद हल्द्वानी में बृहस्पतिवार की रात पारा माइनस में पहुंच गया जो -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
snowfall
 देहरादून के मौसम विज्ञानी मनमोहन सकलानी के मुताबिक प्रदेश में मुक्तेश्वर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। मुक्तेश्वर का तापमान माइनस 4.5 रहा। पिछले 33 वर्षों में पहली बार पंतनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 5
snowfall
अल्मोड़ा में भी रात का तापमान शून्य पहुंच गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने से स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उधर ठंड के चलते टनकपुर तथा बनबसा के मैदानी इलाकों को छोड़कर चंपावत जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 दिसंबर से 4 जनवरी कर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Winter
इधर, धारी ब्लॉक के पोखराड़ इंटर कॉलेज के लैब टेक्नीशियन हरेंद्र सिंह बिष्ट (59) पुत्र स्व. उमेद सिंह बिष्ट निवासी गंगुवाचौड़ चौखुटा की ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। उसका शव शुक्रवार दोपहर एक बजे क्षेत्र के भूमिया मंदिर के गधेरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें