फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे बारिश, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

Sat, 18 Jan 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ों पर शनिवार को चांदी बिखर गई। टिहरी, मुक्तेश्वर, मसूरी में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं दून समेत प्रदेश भर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक अनवरत जारी रही।
विज्ञापन


17 घंटे तक चली इस बारिश से पारा भी लुढ़क गया। दून में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह शुक्रवार को 18.5 था, जो शनिवार को 9.2 दर्ज किया गया।

माइनस तक पहुंचा पारा
टिहरी और पंतनगर में पारा माइनस में पहुंच गया। अल्मोड़ा में इसका माप शून्य दर्ज किया गया। टिहरी में न्यूनतम तापमान -1.4, मुक्तेश्वर में -1.3, जबकि पंतनगर में पारा -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मसूरी में भी तापमान एक डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
विज्ञापन


राजधानी दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज एक डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। दिन भर चली बारिश से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने घरों के भीतर ही दुबके रहना उचित समझा।

मसूरी के रास्ते पर जाम
वहीं, मसूरी, चकराता में अच्छी बर्फबारी की खबर से आस-पास के लोग पहाड़ों की रानी की तरफ उमड़ पड़े। इस वजह से कुठालगेट तक जाम की स्थिति रही। कोल्हूखेत तक बर्फबारी की खबर से हर कोई चहक रहा था।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक कई सालों बाद यहां तक बर्फबारी देखने को मिली है। माल रोड पर एक फीट के आस-पास बर्फ गिरी है, जबकि सिस्टर बाजार की ओर से इससे भी अधिक बर्फबारी हुई है। वहीं मुक्तेश्वर में 8 इंच, जबकि टिहरी में 4.5 इंच के आस-पास बर्फ गिरी है।

रविवार को मौसम खुलने के आसार
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को मौसम खुला रहने के आसार हैं। आसमान दिन में साफ रहेगा, जबकि शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं।

बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डा. आनंद शर्मा के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम सूखा ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें