फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में हुई बारिश और बर्फबारी, अगले कुछ दिन इन इलाकों में मिलेगी गर्मी से राहत

Fri, 30 Mar 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन

गुरुवार को देवभूमि की वादियां बारिश और बर्फबारी से सराबोर हो गईं। वहीं मौसम विभाग ने भी राज्य के कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी कर दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को चमोली जिले की ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा और घूंघटी सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में शाम तक बारिश होती रही। बारिश से गढ़वाल के अधिकांश जंगलों में लगी आग बुझ गई।

पिथौरागढ़ जिले में मौसम के मिजाज ने करवट ले ली है। उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आ गई है। बृहस्पतिवार सुबह तक मौसम खुला था। शाम के वक्त मौसम ने करवट ली। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। मुनस्यारी और निचले इलाकों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। देर शाम पिथौरागढ़ में भी मौसम खराब हो गया। देर शाम गरज-चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट हुई और तेज हवाएं चलने लगी। अस्कोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा

cloud
वहीं उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से 10 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें