पक्षी प्रजातियों की बढ़ी रही तादात
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में पक्षी प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। मोनाल के साथ ही तीतर की कई प्रजातियां उच्च हिमालय क्षेत्र में पाई गई है। साथ ही यहां गुलदार, भालू, सांभ, घुरल, काखड, हिमालयन थार भी पूरे प्रभागीय क्षेत्र में पाये गये हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: काली रात...दीवार गिरी...और बिखर गया पूरा संसार; मलबे में दबकर खामोश हो गई बच्चों की मासूम हंसी
प्रभागीय क्षेत्र में लगाये गये ट्रैप कैमरा का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें हिम तेंदुआ कैद हुआ है, जो सुखद है। हिमालय क्षेत्र में पाये जाने वाले कई दुर्लभ जीव अपने कुनबे के साथ विचरण करते देखे गये हैं, जो प्रकृति और पर्यावरण के लिए अच्छा है। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह तक सभी ट्रैप कैमरा का निरीक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद, प्रभागीय क्षेत्र में वन्य जीव व पक्षी प्रजातियों की सही संख्या का पता लग सकेगा। - तरुण एस, डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर, चमोली