फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुओं को लेकर अच्छी खबर, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Mon, 19 May 2025 02:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य (केडब्ल्यूएस) में हिम तेंदुओं को लेकर एक बार फिर अच्छी खबर आई है। यहां पर अध्ययन के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुए का फोटो आया है।केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य जैव विविधता की दृष्टि से काफी समृद्ध है।

विज्ञापन


वन विभाग डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, नेशनल कंजरवेशन फाउंडेशन के सहयोग से अध्ययन (केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में बड़े स्तनधारियों की स्थिति और प्रचुरता का आकलन) का काम पिछले महीने से करा रहा है। इसमें कौन-कौन से वन्यजीव हैं और उनमें मांसाहारी एवं शाकाहारी की संख्या कितनी है, उनका घनत्व कितना है पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वित्त आयोग संग अहम बैठक आज:आयोग के सामने अपने प्रस्ताव रखेगी सरकार, बदरी-केदार भी जाएगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक निश्चित एरिया में 100 कैमरा ट्रैप का ग्रिड लगाने का फैसला किया गया। इसी के तहत एक स्थान पर लगे कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुए की फोटो आई है। अभयारण्य में वर्ष-2016 में मदमहेश्वर घाटी और कासनीताल क्षेत्र में चार हिम तेंदुओं के पग चिह्न कैमरा ट्रैप में आए थे। वन्यजीव संस्थान के वर्ष-2023 में किए गए अध्ययन में भी जानकारी सामने आई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें