फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी में स्नेह की टीम ने दर्ज की पहली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIवुमेन क्रिकेट ट्रॉफी के पांचवें व छठे मुकाबले का हुआ समापन
I

I
I
Iसीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी में खेले गए पांचवें व छठे मुकाबले का मंगलवार को समापन हो गया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम ए और टीम डी के बीच खेले गए मुकाबले में टीम डी ने 52 रनों से मैच अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट की यह पहली जीत है और टीम को सबसे अधिक छह अंक मिले। अन्य सभी पांच मुकाबले बेनतीजा रहे।
I
Iदूसरी पारी में भारतीय महिला क्रिकेटर व टीम कप्तान स्नेह राणा के बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। नंदिनी कश्यप ने 33 और जी तृशा ने 39 रनों का योगदान दिया। हालांकि ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद क्रीज पर आई जिंसी नौ और राघवी एक रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं। इसके बाद धरा गुज्जर ने पारी को संभाला और 61 रनों की नाबाद पारी खेल टीम का स्कोर 85.1 ओवर में 244 पहुंचाया। इसके साथ ही टीम ने 52 रनों से यह मैच जीत लिया। पहली पारी में टीम डी ने 50.3 ओवर में 201 रन बनाए थे। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने पर टीम सी की टी सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जबकि टीम के लिए प्रिया मिश्रा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iप्रतिका और आयुषी के बल्ले से बरसे रन
I

I
I
Iउधर पुरकुल स्थित निजी क्रिकेट स्टेडियम में टीम बी और टीम सी के बीच चल रहे मैच के आखिरी दिन टीम बी ने दूसरी पारी खेली। इसमें ओपनर बल्लेबाज प्रतिका और आयुषी सोनी के बल्ले से रनों की बरसात हुई। दोनों से शतकीय पारी खेल टीम को तीन अंक दिलाई। हालांकि यह मुकाबला बेनतीजा रहा।
विज्ञापन

I
Iप्रतिका ने 120 और वाईएस भाटिया ने 45 रनों की पारी खेल टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद आयुषी ने 155 रनों की धुंआधार पारी खेल टीम को मजबूती दिलाई। दिन का मैच पूरा होने तक टीम ने 107 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 400 रन बनाए। टीम सी के लिए शुचि उपाध्याय ने दो और शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने पर आयुषी सोनी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें