फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने की पाइप लाइन से निकला 4 फीट लंबा सांप, मच गई खलबली

Tue, 25 Jul 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
snake found in pipe line
विज्ञापन
लोगों में उस वक्त खलबली मच गई, जब पीने की पाइप लाइन से 4 फीट लंबा सांप निकल गया। इस अफरा-तफरी में किसी को कुछ सूझ ही नहीं रहा था, कि क्या करें।
विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में मुख्य शहर का है। आप सोचिए जब जिला मुख्ययालय में हालत इस कदर हों तो गांव का क्या हाल होगा।

दरअसल, ग्रामीणों का कहना है कि वैसे तो पीने की पादप लाइन से कीड़े मकौड़े निकलना आम बात है। लेकिन सांप निकलना पहली बार है। इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

यह है मामला

snake found in pipe line
घटनाक्रम के मुताबिक, रुद्रप्रयाग शहर के अपर बाजार में एक नगरवासी के घर में पानी नहीं आ रहा था। उनके घर के नजदीक पाइप लाइन होकर गुजरती है, जिससे उनके घर का पीने के पानी का कनेक्‍शन भी जुड़ा है। 

उन्होंने सोमवार सुबह मौके पर जाकर पाइप लाइन में पानी चेक करना चाहा। उन्हें लगा कि हो सकता है कि पाइप में कुछ कूड़ा फंसा हो, लेकिन पाइप लाइन को खोलते ही उनके होश उड़ गए। पाइप लाइन के भीतर एक मरा हुआ सांप था।

दरअसल, शहर में 10 हजार की आबादी के लिए पीने के पानी के लिए लोगों का एकमात्र सहारा शहर से ऊपर एक गदेरा है। गदेरे से निकलने वाले पीने के पानी में कीड़े-मकौडे निकलना आम बात है लेकिन सांप निकलना पहली घटना है।

नगरवासियों का कहना है कि जलसंस्‍थान की ओर से गदेरे के पानी को फिल्टर करने की भी व्यवस्‍था है लेकिन फिल्टर यहां सिर्फ सफेद हाथी की तरह है, उससे लोगों को कुछ राहत नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें