फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों को सांप ने डसा, एक की मौत

Sun, 13 Jul 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार की गुसांई गली, खड़खड़ी में किराए पर रह रहे एक परिवार की दो पुत्रियों को सांप ने डस लिया। दून अस्पताल ले जाते समय एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी किशोरी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिजनौर के धामपुर निवासी मदन सिंह हर बार की तरह इस वर्ष भी कांवड़ में ढाबा लगाने के लिए आए हैं। गुसाईं गली में तूफान गिरि के यहां वह किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं।

शनिवार देर रात करीब दो बजे जमीन पर लेटी उनकी बेटियों मोनी (15 वर्ष) एवं (गौरी 13 वर्ष) को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

दूसरी किशोरी की हालत गंभीर

परिजन उन्हें लेकर हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही गौरी की मौत हो गई, जबकि मोनी को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देसी इलाज में गई जान
आधुनिक युग में भी घरेलू नुस्खों के प्रति लोगों की भ्रांतियां कायम हैं। शायद यही कारण है कि गौरी की जान चली गई। गुसांई गली वासियों की मानें तो देर रात जब किशोरियों को सांप ने काटा तो परिजन स्वयं ही देसी इलाज में जुट गए।

वे करीब चार घंटे तक खुद ही उपचार में जुटे रहे, लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ, तब उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सुध आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें