उत्तरी हरिद्वार की गुसांई गली, खड़खड़ी में किराए पर रह रहे एक परिवार की दो पुत्रियों को सांप ने डस लिया। दून अस्पताल ले जाते समय एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी किशोरी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर के धामपुर निवासी मदन सिंह हर बार की तरह इस वर्ष भी कांवड़ में ढाबा लगाने के लिए आए हैं। गुसाईं गली में तूफान गिरि के यहां वह किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं।
शनिवार देर रात करीब दो बजे जमीन पर लेटी उनकी बेटियों मोनी (15 वर्ष) एवं (गौरी 13 वर्ष) को सांप ने डस लिया।