जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक यात्री को सांप ने डस लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर बोगी मे अफरातफरी मच गई।
ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर जीआरपी ने युवक को ट्रेन से उतारकर लक्सर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। बता दें कि, बुधवार को जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस रुड़की से लक्सर के लिए चली।
इसी बीच ट्रेन की एक बोगी में सांप निकल आया। यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी तो ट्रेन की बोगी में हड़कंप मच गया।