फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो कीड़ा जड़ी के साथ तीन तस्कर धरे

Thu, 24 Dec 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के मुनस्यारी से छह किलो यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) लेकर दिल्ली जा रहे तीन तस्करों को अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


बरामद माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही कार को सीज करते हुए तस्करों पर वन अधिनियम की धारा 26, 29, 33, 41 में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर एनटीडी चौकी के निरीक्षक गणेश मनौला के नेतृत्व में एसओजी टीम ने मंगलवार रात बल्ढौटी के पास वाहनों की तलाशी ली। पुलिस ने फोर्ड फियस्टा कार (एपी 78 बीएल 6020) को रोका। तलाशी के दौरान सीट कवर में छुपा कर रखी छह किलो कीड़ा जड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक कांति बल्लभ पांडे ने बताया कि कार चालक मो. दानिश (31) पुत्र मो. हनीफ फारुखी निवासी 35 एच टकनापुरा कानपुर उप्र, मोहसिन अख्तर (30) पुत्र मसूद अख्तर 132/550 मुंशीपुरा कानपुर और हामिद हुसैन अंसारी (30) पुत्र शाबिद हुसैन नेपालगंज नेपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में त्रिलोक रौतेला, संदीप सिंह, दिनेश नगरकोटी, दीपक खंपा, किशोर राम शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें