फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 6.6 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने जेबीआईटी कॉलेज के पास से बड़ा रामपुर निवासी वहीद को 6.6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति जेबीआईटी कॉलेज के पास स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.6 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कॉलेज के छात्रों को स्मैक बेचता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें