फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बटोली गांव की पेयजल योजना के लिए 3.79 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर ब्लाॅक के मिसरास पट्टी के आपदा प्रभावित गांव बटोली की पेयजल योजना के लिए जिला प्रशासन ने 3.79 लाख की धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पिछले सप्ताह प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान उन्होंने गांव में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए पेयजल योजना के निर्माण का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ने 3.79 लाख का बजट जारी कर दिया। इससे पहले बटोली गांव के दौरे के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को किराये पर दूसरे स्थानों पर रहने के लिए चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन महीने का अग्रिम किराया उपलब्ध कराया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें