सहसपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को 15.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सहसपुर-सभावाला रोड पर नाले के पास एक व्यक्ति को नशे की हालत में देखा गया। उसे रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 15.60 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी की पहचान चांचक गांव निवासी मुस्तफा के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि वह कुंजाग्रांट निवासी बिलाल अहमद से स्मैक खरीद कर लाता है। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद