फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के 20 माह बाद भी नहीं बनी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के 20 माह बीतने के बाद भी उप जिला अस्पताल विकासनगर में डायलिसिस यूनिट स्थापित नहीं हुई है। पछवादून और जौनसार बाबर के किसी भी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट नहीं है। गुर्दे के मरीजों को देहरादून रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में पीपीपी मोड पर डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। आयुष्मान कार्डधारकों को यह सुविधा निशुल्क मिलती है। उप जिला अस्पताल विकासनगर में लंबे समय से डायलिसिस की सुविधा की मांग उठ रही थी। अप्रैल 2023 में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल्द डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की घोषणा की थी। करीब 20 माह बीत गए, लेकिन अभी तक यूनिट स्थापित करने की योजना ठंडे बस्ते में है। अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने का इंतजार है। अगर सुविधा शुरू होती है तो पछवादून के साथ जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और यूपी के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

सीएमएस डॉ, विजय सिंह ने कहा कि डाकपत्थर में अस्पताल का नया भवन तैयार हो गया है। भवन के हस्तांतरण के बाद उसमें डायलिसिस समेत सभी जरूरी सुविधाओं के लिए निदेशालय को डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें