फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बस अड्डे के पास से तस्कर गिरफ्तार, 173.33 ग्राम स्मैक मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुशहालपुर से खरीदकर लाया था स्मैक, दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, एक को जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात हरबर्टपुर बस अड्डे केे पास से खुशहालपुर निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 173.33 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी खुशहालपुर के ही रहने वाले मेहराज से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से हरबर्टपुर के रास्ते स्मैक तस्करी की सूचना मिली थी। बस अड्डे के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। रात करीब 12:44 बजे पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को आते देखा। पुलिस को देख बाइक सवार बस अड्डा परिसर के भीतर जाने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 173.33 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने बताया कि वह मेहराज से स्मैक खरीदकर लाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें