फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में 8.1 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के डाकपत्थर की विशाल कॉलोनी निवासी आरिफ को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को 8.1 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शाम को बैराज पुल के पास तिकोना पार्क जाने वाली रोड से चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने यह स्मैक एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदी थी और बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें