फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मार्ट टॉयलेट को नहीं मिला पानी, व्यवस्था पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- बिना पानी के कनेक्शन के निगम ने ब्रह्मपुरी छठ पार्क में खड़े किए थे छह टॉयेलट
I
I

I
I- इस्तेमाल के बिना बेकार हो चुके हैं टॉयलेट, अब नशेड़ियों-जुआरियों के बने अड्डे
I
छठ पूजा के दौरान और पार्क में घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ब्रह्मपुरी के छठ पार्क में बने स्मार्ट टॉयलेट नशेड़ियों और जुआरियों के अड्डे बने हुए हैं। निगम ने टॉयलेट तो खड़े कर दिए लेकिन उनमें पानी का कनेक्शन नहीं दिया और न ही पानी की टंकी लगाई। लिहाजा बिना इस्तेमाल के ये टॉयलेट धीरे-धीरे सड़ने गलने लगे। जो सामान अंदर लगे थे, वे भी गायब हो गए। बचे खोखे अब नशेड़ियों के लिए मुफीद ठिकाने बने हुए हैं।
I
Iसालभर पहले छठ व्रतियों और आम लोगों की सुविधा के लिए यहां निगम की ओर से प्लास्टिक के छह स्मार्ट टॉयलेट बनाए। बाकायदा इनके लिए यहां पानी का कनेक्शन भी बिछाया गया। लेकिन, कनेक्शन टॉयलेट के अंदर नहीं लगाया जिससे एक साल से इनका कोई यूज नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों के साथ ही पार्क में घूमने आने वाले लोग इस दौरान लगातार इन टॉयलेट में पानी के कनेक्शन लगाने की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि स्थानीय पार्षद भी इस संबंध में कई बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर इन टॉयलेट में पानी का कनेक्शन देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इनकी सुध नहीं ली। लिहाजा धीरे-धीरे बिना यूज के यह टॉयलेट सड़ने-गलने लगे। अंदर से टोंटी, नल लगे थे, उन्हें कबाड़ी ले गए। अब यह टॉयलेट मात्र शराबी, नशेड़ियों, जुआरियों के लिए मुफीद स्थान बने हुए हैं।
विज्ञापन

I
I
I

I
I
I
Iकई बार इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर टॉयलेट को ठीक करने की मांग की, लेकिन अभी तक किसी ने इनकी सुध नहीं ली। - सतीष कश्यप, पार्षद, ब्रह्मपुरी वार्ड
I
I-
I
I
I
I
I
Iइस संबंध में स्थानीय पार्षद ने शिकायत की है। टॉयलेट की स्थिति को दिखाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि उनमें पानी का कनेक्शन और मरम्मत कर ठीक कराया जाए। I-डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
I
I
I
I
पार्क में लोग सुबह-शाम टहलने और घूमने आते हैं, लेकिन यहां टॉयलेट की सुविधा नहीं है। जिससे आम लोगों खासकर महिलाओं को परेशानी होती है। जल्द इन टॉयलेट को ठीक किया जाना चाहिए। - मुन्नी देवी, स्थानीय महिलाI
विज्ञापन

I
I
Iपार्क में टॉयलेट इसलिए लगाए गए थे कि महिलाओं को और आम लोगों को दिक्कत न हो। लेकिन यहां बनाए टॉयलेट बिना यूज के शराबी, नशेड़ियों और जुआरियों के ठिकाने बन गए हैं। निगम को चाहिए कि इनमें पानी का कनेक्शन देकर ठीक कराए। - मुकेश कुमार, स्थानीय निवासीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें