फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संचार सेवा बदहाल, उपभोक्ता कैसे करेंगे बिजली बिल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसाहिया सब स्टेशन में बिल जमा करने की व्यवस्था समाप्त, उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगीI
विज्ञापन


उपकेंद्र साहिया में बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे उपभोक्ता परेशानी हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्र है। यहां नेटवर्क की हमेशा समस्या रहती है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए साहिया में स्थित उपकेंद्र में बिल जमा करने की व्यवस्था की गई थी। इस माह विभागीय अधिकारियों ने यह सुविधा समाप्त कर दी है।ऑनलाइन बिल जमा करने के निर्देश जारी कर दिए। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मोहन लाल शर्मा, प्रशांत भसीन, अर्जुन सिंह तोमर, इंदर सिंह, ज्ञान सिंह राय का कहना है कि साहिया 200 गांवों का केंद्र बिंदु है। क्षेत्र की संचार सेवा बदहाल है। हमेशा नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। यदि जन सुविधा केंद्र के माध्यम से बिल जमा कराते हैं तो वह अलग से चार्ज देना होता है। ऑनलाइन बिल का भुगतान करना क्षेत्र के लोगों के लिए व्यवहारिक नहीं है। कहा, साहिया में सुविधा होने पर लोग आते-जाते वक्त कभी भी बिल का भुगतान कर देते थे। उन्होंने फिर से व्यवस्था बहाल न होने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iविभाग में कर्मचारियों की कमी है। संविदा कर्मचारियों के भरोसे बिल जमा नहीं कराए जा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है।
I

I
I

Iप्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें