फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी पर मिला समय, रिव्यू के बाद जाएगा प्रस्ताव

Wed, 13 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
दून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को रिव्यू के बाद भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव जमा कराने के लिए दून समेत देश के 23 अन्य शहरों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। इनके पास पहले चरण में चुने जाने वाले टॉप-20 शहरों में शामिल होने का मौका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए देश के 100 शहरों में देहरादून का चयन किया गया। इन चयनित 100 शहरों को टॉप-20 में शामिल होने के लिए जनवरी अंत तक प्रस्ताव जमा कराना था। फरवरी में केंद्र सरकार ने परियोजना के टॉप-20 शहरों का चयन किया था। इस दौरान देहरादून का चयन नहीं हो पाया था। हालांकि केंद्र सरकार ने प्रत्येक राज्य से एक शहर को योजना में शामिल करने पर जोर दिया। इसके बाद देहरादून समेत 23 अन्य शहरों को संशोधित प्रस्ताव जमा करने का मौका दिया गया।

21 अप्रैल तक है मौका
राज्य को पहले 15 अप्रैल तक संशोधित प्रस्ताव जमा कराना था। राज्य ने केंद्र के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग वर्गों के लोगों से रायशुमारी करने के बाद प्रस्ताव ड्राफ्ट कर लिया। हालांकि अब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिलने के बाद 21 अप्रैल तक प्रस्ताव जमा कराया जा सकेगा। इसका फायदा उठाते हुए एक सप्ताह में प्रस्ताव को रिव्यू किया जाएगा, ताकि उसमें रह गई त्रुटियों को दूर किया जा सके। इसमें से टॉप-20 में चुने जाने वाले शहरों में 25 जून से योजना के तहत काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


छुट्टियों के चलते बढ़ाया समय
केंद्र सरकार ने 13 से 17 अप्रैल के बीच छुट्टियों के चलते प्रस्ताव जमा करने का समय एक सप्ताह बढ़ाया। तय समय तक एक भी प्रस्ताव जमा न होने के चलते केंद्र सरकार के सामने समय बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। 
विज्ञापन


इनका है कहना
एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मिलने से प्रोजेक्ट को रिव्यू किया जा सकेगा। यह समय सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, नोडल अफसर, स्मार्ट सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें