सड़क चौड़ीकरण की जद में आए तिराहे चौराहों पर स्मार्ट सिटी की ओर से ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरों को पुनर्स्थापित करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पिछले दिनों 40 स्थानों पर सड़क काटने की अनुमति मांगी गई थी। जैसे-जैसे अनुमति मिलती जा रही है, ट्रैफिक लाइटों और सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।
दरअसल, राजधानी में स्मार्ट सिटी परियोजना एवं अन्य खंडों के निर्माण कार्य के दौरान 40 से ज्यादा तिराहे, चौराहे जद में आए थे। इसके चलते यहां से सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट हटा दिए गए थे। ऐसे में कई स्थानों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। अब ज्यादातर स्थानों पर काम पूरा हो चुका है, कई पर अभी भी काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी ने सभी जगहों पर काम करने के लिए अनुमति मांगी थी, 17 से ज्यादा जगहों पर सड़क काटने की अनुमति दी जा चुकी है। अब तक 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
I
I
I
I
Iट्रैफिक लाइट लगाने का काम चल रहा है। अभी तक 17 तिराहे और चौराहों पर काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। - प्रवीन कुश, परियोजना प्रबंधक, देहरादून स्मार्ट सिटी पीआईयूI