फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ पर लटका पांच मीटर चौड़ा बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जजरेड में पहाड़ से टूटकर कालसी-चकराता मोटर मार्ग के 300 मीटर ऊपर लटका भारी-भरकम बोल्डर राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने रविवार को मौका मुआयना किया। इस दौरान प्रशासन ने बोल्डर के हटाए जाने तक मार्ग पर सावधानी के साथ गुजरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


शनिवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड पर एक बोल्डर पहाड़ से गिरने के बाद मोटर मार्ग से लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर अटक गया। बोल्डर के किसी भी समय सड़क पर आकर गिरने की आशंका को देखते हुए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस ने मार्ग पर आवाजाही को बंद कर दिया था। रविवार को लोनिवि व तहसील प्रशासन की टीम ने बोल्डर के आसपास पत्थरों की रोक लगाकर उसे गिरने से रोकने का अस्थायी प्रबंध किया।
लोनिवि अस्थायी खंड साहिया की सहायक अभियंता राधिका शर्मा ने बताया कि लगभग पांच मीटर चौड़ा बोल्डर अत्यंत भारी है। इसके सड़क पर गिरने से पुल व सड़क को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि बोल्डर को उसी स्थान पर तोड़ने की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कालसी थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया जब तक बोल्डर को नहीं हटाया जाता है तब तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया मार्ग पर दिन के समय आने-जाने वालों को बोल्डर के खतरे से आगाह भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें