फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छोटे की मौत, हेलमेट से बची बड़े की जिदंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहनने के कारण उसके बड़े भाई की जिंदगी बच गई। चमोली निवासी दोनों भाई प्रेमनगर में रहकर दवाइयां सप्लाई का काम करते थे।
विज्ञापन

चमोली निवासी लक्ष्मण प्रेमनगर में रहकर दवाइयां सप्लाई का काम करता है। उसका छोटा भाई हरेंद्र सिंह भी साथ की काम करता था। शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब दोनों भाई मोटरसाइकिल पर धामावाला के लिए चले थे। लक्ष्मण हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था, जबकि हरेंद्र पीछे बैठा था। आईएमए के पास एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक कच्चे में उतरकर फिसल गई। रफ्तार तेज होने के कारण लक्ष्मण तो उछलकर झाड़ियों में जा गिरा, जबकि हरेंद्र सड़क की तरफ गिरा। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। कैंट कोतवाल नदीम अतहर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हरेंद्र की मौत हुई है। हेलमेट पहना होने के कारण बड़े भाई की जिंदगी बच गई।
संदिग्ध परिस्थितियाें में युवक की मौत
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होने की उम्मीद है। रायपुर थाना क्षेत्र के ब्रहमावाला खाला निवासी शुभम (23) शनिवार सुबह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनाें का कहना था कि शुक्रवार रात को शुभम खाना खाकर सोया था। सुबह वह बिस्तर पर बेहोशी हालत में मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें