फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में सिखाए नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर में नागरिक सुरक्षा की ओर से पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं व शिक्षिकाओं को आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने, नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन ममता नागर ने नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय सही निर्णय, त्वरित प्रतिक्रिया और प्राथमिक बचाव के उपाय जनहानि को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें