सेलाकुई। हरिपुर स्थित बीबीएस कराटे अकादमी में बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। बेल्ट प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागी पूर्णिमा, वंशिका मिश्रा, कार्तिक, अंशु, आदित्य और ऋषिका चौहान को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। इसके अलावा आयुषी घिल्डियाल और अंकिता नेगी ने ब्राउन बेल्ट हासिल की। इसी प्रकार से इशिका राणा, प्रिया, ऋतिक शर्मा, भूमि और मानवी को अलग-अलग रंग की बेल्ट प्रदान की गई। इस अवसर पर अकादमी के सचिव विनय कुमार ने खिलाड़ियाें की मेहनत व लगन की सराहना करते हुए उन्हें अपनी कला को और अधिक निखारने का संदेश दिया। संवाद