फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में हुआ विंटर गेम्स का आगाज

Fri, 28 Feb 2014 03:27 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से औली में शुरू हुई चार दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रोहिनी रावत ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे किया।
विज्ञापन


यह उद्घाटन सुबह 11 बजे होना था लेकिन तकनीकी कारणों से तीन घंटे देर दोपहर एक बजे किया गया।

इससे पहले गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों से 11 टीमों के 167 खिलाड़ी औली पहुंच चुकें हैं।

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था
जीएमवीएन और आईटीबीपी ने खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन के लिए औली स्लोप को चाक-चौबंद कर दिया गया है।

पढ़ें, रैंकर्स पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

औली पहुंचने वाली टीमों में अटल बिहारी वाजपेई माउंटेनिंग संस्थान, हिमाचल प्रदेश, आर्मी स्कीइंग टीम, इंडियन आर्मी, स्कीइंग खेल ग्रुप जम्मू कश्मीर, आईआईएमएम गुलमर्ग, दिल्ली, पंजाब, जीएमवीएन, स्कीइंग फेडरेशन उत्तराखंड और आईटीबीपी हैं। आईस स्केटिंग क्लब शिमला और एनआईएम उत्तरकाशी की टीमें अभी तक नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन


कहीं मौसम न बन जाए खलनायक
राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह से मौसम पर निर्भर है। बुधवार रात को जिस तरह मौसम ने अचानक करवट ली, कहीं आगामी दिनों में मौसम भी खराब न हो जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें