फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में 66 लोगों की आंखों की जांच हुई

विज्ञापन
शिविर में नेत्र जांच करते चिकित्सक। स्रोत समिति।
विज्ञापन
चकराता। श्रीसत्य साईं सेवा समिति ओली चकराता के माध्यम से व विवेकानंद अस्पताल के सहयोग से छावनी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। शिविर में कुल 66 लोगों की जांच के बाद उन्हें परामर्श व उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान रोगियों को नि:शुल्क दवा वितरण के साथ 22 को चश्मे प्रदान किए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित 10 रोगियाें को ऑपरेशन के लिए विवेकानंद अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शेखर, समिति के जिला उप समन्वयक सूरज प्रकाश कौल, बलदेव सिंह, नंदलाल खन्ना, कुंदन सिंह चौहान, जयपाल सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्टाफ नर्स बीना अग्रवाल, अलका शर्मा, निकिता शर्मा व समिति पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें