फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नशे की बड़ी खेप के साथ तीन सप्लायर समेत छह दबोचे, हाईटेक करीके से करते हैं कारोबार

Sat, 24 Aug 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आरोपियों का खुलासा करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे के खिलाफ  चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने बरेली के तीन सप्लायर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 62 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ पर तीन और नाम भी सामने आए हैं। अब इनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अब तक करीब 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि 17 अगस्त को प्रेमनगर में पकड़े गए इकलास उर्फ मामा से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई चल रही थी। उसी इनपुट के आधार पर 20 अगस्त को कामरान और भूरा को गिरफ्तार किया।

इनसे पूछताछ पर शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी। शहर कोतवाली पुलिस ने मद्रासी कॉलोनी से पुरुषोत्तम बिष्ट (निवासी मोहिनी रोड),  दिलीप त्यागी (अपर नत्थनपुर), अब्दुल वाहिद (निवासी मुहल्ला अंसारी, थाना फतेहगंज, बरेली) और तौफिक (निवासी बिक्रमपुर, बरेली) को गिरफ्तार किया। जबकि नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अभिलाष राणा (निवासी वाणी विहार, रायपुर) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह स्मैक में तीन बार पहले भी जेल जा चुका है। इसके अलावा पटेलनगर पुलिस ने विकास गुप्ता (निवासी बरेली) को दबोचा है। इनके पास से करीब 62 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि बरेली के तीनों सप्लायर सीधे दिलीप त्यागी और पुरुषोत्तम को स्मैक की सप्लाई करते थे।

लोकल एजेंट सीधे इनसे जुड़े हुए थे। इनसे पूछताछ में बरेली के दिलशाद, देहरादून के डब्बू उर्फ वकील और मोहित के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इन्हें दबोचने के लिए टीम गठित कर दी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और पुलिस उपाधीक्षक नगर शेखर सुयाल भी मौजूद रहे। 

हाईटेक हैं नशे के कारोबारी
बरेली का फ तेहगंज इलाका नशे की सबसे बड़ी मंडी बनकर उभरी है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि नशे से जुड़े सप्लायर पूरी तरह हाईटेक हैं। इन लोगों ने अपने घरों और गली के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, ताकि पुलिस के आने की भनक उन्हें पहले मिल जाए। इसके अलावा इन सप्लायरों ने प्रत्येक इलाके में एजेंट भी बना रखे हैं। 

अतिरिक्त रकम के लालच में फंसे सप्लायर
पुलिस की सख्ती के चलते बरेली के सप्लायर देहरादून में डिलीवरी देने को तैयार नहीं थे। तौफिक आदि बार-बार एजेंटों को रुड़की बुला रहे थे। इस बात को लेकर कई दिन से रस्साकसी चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एजेंटों के माध्यम से अतिरिक्त रकम देने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें