चौखुटिया से खंसर घाटी(चमोली) के गंगानगर जा रही एक वैन खीड़ा के निकट ग्वारी गधेरे के पास सड़क से करीब पंद्रह फुट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए हैं जिनका सीएचसी में उपचार चल रहा है सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम को एक मारुति वैन चौखुटिया से खंसर घाटी के गंगानगर जा रही थी। खीड़ा के निकट ग्वारी गधेर के पास सड़क से करीब पंद्रह फुट नीचे गिर गई। जिसमें मिस्त्री का काम करने वाले विनोद सिंह (37) पुत्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह (36) पुत्र चंदर सिंह, किसन सिंह (35) पुत्र बचेसिंह और आनंद सिंह (38) पुत्र दरबान सिंह सभी निवासी लामबगड़ जिला चमोली के अलवा गोरखपुर निवासी रामप्रसाद (40) और गोरखपुर का ही रामबच्चन (17) पुत्र वीरेंद्र सिंह घायल हो गए।
वाहन दुर्घटना के बाद उक्त वाहन के पीछे चल रहे दूसरे वाहन में बैठे खंसर घाटी के ही कुछ युवा घायलों को सीएचसी लाए। स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर पर पड़े छह घायलों में से नशे में धुत्त चार लोग घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एक घायल का कहना था कि बाइक सवार को बचाने में वैन खाई में गिर गई।
चालक का नाम हयातसिंह बताया गया है बताया गया है, उसे चोट नहीं लगी है। घायलों के साथ कोई जिम्मेदार व्यक्ति के न होने से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। इधर मरीजों का उपचार कर रहे डा. अमित रतन सिंह और डा.सोनी सिंह ने फिलहाल सभी मरीजों को खतरे से बाहर बताया है।