बवाल में शामिल रहे स्टूडेंट्स की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। सवाल यह उठता है कि जब वीडियो फुटेज खंगाले गए तो छात्रों का झुंड उन्मादी होते देखा गया। ऐसे में महज छह स्टूडेंट पर ही कार्रवाई क्यों की गई। इस पर डीन का जवाब है कि अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक हुआ तो अन्य दोषियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की विवेचना शुरू
स्थानीय लोगों और एम्स स्टूडेंट्स के बीच हुए पथराव मामले में सोमवार को देर रात राजीव राणा की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक अज्ञात एम्स स्टूडेंट्स के खिलाफ दर्ज मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।