फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जिले में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक जिले में 4952 मरीजों की एलाइजा जांच हो चुकी है। इसमें 94 मरीज पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मिले मरीजों में एक मरीज जीएमएस रोड, तीन रेस कोर्स में, एक सिंगल मंडी में और एक नेहरु ग्राम में मिला है। इन सभी एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। जिले में सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। इसके अलावा रेस कोर्स, जीएमएस रोड सिंगल मंडी, देहराखास और त्यागी रोड के एरिया में भी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें