फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो मंजिला आवासीय छानी में लगी आग से छह बकरियां जले, घर का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम कुनावा डांडा में हुई आग लगने की घटना
विज्ञापन

फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। चकराता तहसील के कुनावा डांडा क्षेत्र स्थित एक दो मंजिला आवासीय छानी में अचानक से आग लग गई। आग लगने से मकान की पहली मंजिल में बंधी छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बकरियां झुलस गईं। आग से घर में रखा सारा सामान व नकदी आदि भी जलकर राख हो गए।
घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम कुनावा निवासी दौलत सिंह तोमर का कुनावा डांडा में दो मंजिला मकान है। सोमवार की रात वह अपने परिजनों के साथ गांव में आ गए थे। बकरियों की देखभाल को अपने नौकर को वहां छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे नौकर चारा पत्ती के लिए जंगल की ओर चला गया। इस दौरान लगभग आठ बजे मकान से धुंआ निकलते देख वह वापस दौड़ा और अन्य ग्रामीणों को मकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया लेकिन इस दौरान छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, तीन बकरियां आग से झुलस गईं। साथ ही मकान में रखा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देने के साथ नुकसान की भरपाई को मुआवजे की मांग भी ग्रामीणों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेजकर आग लगने के कारण और पीड़ित के हुए नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। आंकलन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
मनोहर लाल अंजुवाल, नायब तहसीलदार चकराता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें