फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: EC के बैन के बावजूद बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटते 6 अरेस्ट

Wed, 08 Feb 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/गदरपुर
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता कार्ड - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बावजूद मंगलवार को बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटते छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन देहरादून के दीपनगर और तीन रुद्रपुर के केवलगंज से दबोचे गए हैं।
विज्ञापन


दून में हत्थे चढ़े युवकों के पास से 168 भत्ता कार्ड बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

निर्वाचन कंट्रोल रूम में मंगलवार को शिकायत की गई थी कि दून के दीपनगर इलाके में कुछ युवक बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांट रहे हैं। इस पर शिकायतकर्ता नवीन को वहां से जवाब दिया गया कि मामले का निस्तारण हो गया। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से संपर्क साधा, तब जाकर कार्रवाई हुई।

कार्डों पर लगी है सीएम हरीश रावत की फोटो

सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
उड़नदस्ता प्रभारी मनीष पटेल के नेतृत्व में छापा मारकर दीपनगर से विशाल थापा, संजय कुमार और नितिन कुमार निवासी विजयनगर अधोईवाला को बेरोजगारी कार्ड बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 168 कार्ड बरामद हुए हैं।

इन पर सीएम हरीश रावत की फोटो लगी है। तीनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उधर, कुमाऊं में रुद्रपुर क्षेत्र के केवलगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के तीन समर्थकों को बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरण करते उड़नदस्ते ने दबोच लिया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं सीज करने के निर्देश

हरीश रावत - फोटो : file photo
उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट की तहरीर पर इनके खिलाफ गदरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच बाइक और काफी संख्या में बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

बता दें कि चुनाव आयोग की रोक के बावजूद कार्ड बंटने की शिकायतों के बीच मंगलवार को ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारी व एसएसपी को सामग्री सीज कर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें