फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एसआईटी करेगी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ की जांच, सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 17 Jul 2023 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर हुई धोखाधड़ी की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय एसआईटी में प्रशासनिक सेवा, पुलिस विभाग और निबंधन विभाग से एक-एक अधिकारी शामिल किए जाएंगे। ताकि, इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जेल भेजा जा सके।

विज्ञापन


फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां कई अनियमितताएं भी पाई गई थीं। सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। सुरक्षा और रखरखाव के मानक भी उचित नहीं थे। अभिलेख कक्ष में प्रवेश और नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही मिली थी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि यहां से माफिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया है।

Uttarakhand:  प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक, चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते एस्मा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में गंभीरता से जांच करने के लिए एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इसमें कम से कम तीन अधिकारियों को शामिल करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें