पिछले साल मार्च में राजाजी टाइगर रिजर्व की दूधियाबंद बीट में गुलदार और बाघ का मांस व हड्डियां मिली थीं। इस मामले में कई जांच अधिकारी भी बदले गए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब इस प्रकरण में एसआईटी जांच के आदेश दिए गए हैं।
इस आदेश के बाद वन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। बता दें कि पिछले साल गुलदार, टाइगर और बाघ की खाल-हड्डियां मिली थी। जिसकी जांच में कई अधिकारी, कर्मचारी और एनजीओ के नाम शामिल बताए जा रहे थे। पहले विभागीय जांच चल रही थी, लेकिन फिर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच शुरू हुई थी। जिसके बाद जांच बंद हो गई थी। इस मामले में तीन बार जांच अधिकारियों को बदला भी जा चुका है।