फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बहन की बारात की बस से कुचलकर भाई की दर्दनाक मौत, ससुराल पहुंचने से पहले ही मातम में बदली खुशियां

Mon, 20 Nov 2017 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
demo pic
बहन की डोली को उसके ससुराल विदा करने से पहले भाई ने आधे रास्ते में ही उसका साथ छोड़ दिया, जिसके बाद शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। इस हृदय विदारक घटना से दुल्हन सहित पूरा परिवार सदमे में है।


शनिवार को ढुंगमंदार पट्टी के मुलानी से एक बारात घनसाली के गोना गांव गई थी। दुल्हन का भाई नरेंद्र सिंह (18) स्व. जबर सिंह भी बहन को विदा करने के लिए बाइक से उसके ससुराल बारात संग रवाना हुआ।

वन डे की बारात जब दुल्हन को लेकर मुलानी गांव आ रही थी, तो देर शाम 8.30 बजे कंडोगी के समीप कुछ देर के लिए बारात चाय-पानी के लिए रुक गई। इसी बीच एक बस बारातियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुई थी कि इस दौरान दुल्हन का भाई नरेंद्र भी बाइक स्टार्ट कर बस के आगे निकला।
विज्ञापन

सबसे छोटा था भाई

तभी बेकाबू बस ने आगे की ओर नरेंद्र को बाइक समेत रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वहां दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन से काफी आगे जा चुके थे, जिससे घटना का पता देर रात ही चल पाया।

मृतक के बड़े भाई दीपक रावत ने थाना घनसाली को घटना की सूचना देकर वाहन चालक गंभीर सिंह और बस मालिक शिवराज सिंह के खिलाफ तहरीर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद वाहन चालक गंभीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुल्हन के तीन भाई हैं। नरेंद्र सबसे छोटा भाई था, जो 12वीं पास करने के बाद होटल में काम करता था। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन पैरों और पेट में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें