मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मतदाता सत्यापन अभियान के तहत अब तक 24,30,157 नोटिस जनरेट किए गए हैं। इनमें से करीब 20 लाख यानी 83 प्रतिशत नोटिस संबंधित लोगों तक पहुंच चुके हैं, जबकि 16.56 प्रतिशत नोटिस का वितरण अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि वितरित नोटिसों में करीब 90 प्रतिशत विसंगतियों से जुड़े हैं। अब तक 57,493 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और करीब 22 हजार लोगों ने नाम हटाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि नाम हटाने के आवेदनों की जांच की जाएगी और इसकी समीक्षा के लिए हर सप्ताह बैठक होगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand SIR: पांच से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो होगी जांच, प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को मिले नोटिस
डॉ. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में ईआरओ की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण होगी। यदि किसी व्यक्ति का घर आपदा में बह गया है और बीएलओ व ईआरओ संतुष्ट हैं, तो नोटिस का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।