फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand SIR: पांच से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो होगी जांच, प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को मिले नोटिस

Thu, 06 Aug 2026 01:15 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

एक मतदाता ने पांच से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो जांच होगी।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से एसआईआर का फीडबैक लिया। अब तक 19 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया जा चुका है।

विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि अगर एक मतदाता पांच से अधिक मतदाताओं के वोट पर आपत्ति दर्ज कराएगा तो ईआरओ स्वयं इसकी जांच करेंगे। राजनीतिक दलों से एसआईआर का फीडबैक लेते हुए उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि एसआईआर के दौरान किसी नागरिक को परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वर्तमान में 24 लाख के सापेक्ष 19 लाख (77 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। नए वोट बनवाने के लिए 93 हजार से अधिक ने फॉर्म-6 भरा है जबकि वोट हटाने के लिए 1.39 लाख फॉर्म-7 और वोटर में त्रुटि सुधार के लिए 40 हजार फॉर्म-8 भरे गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता अधिकतम पांच मामलों में दावे एवं आपत्तियां कर सकता है। अगर किसी क्षेत्र में इससे इतर मामले आते हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ खुद अपने स्तर से विधिवत जांच एवं सत्यापन करेंगे। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हाई अलर्ट:  उत्तराखंड में में 85 मार्ग बंद, मलबे में दबी कार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा-मंदाकिनी
विज्ञापन


पुनरीक्षण की अवधि में 30 फॉर्म प्रस्तुत करने पर ईआरओ की ओर से स्वयं अपने स्तर पर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को निर्देश दिए हैं सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन पर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ, एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। बैठक में भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना, अमेंद्र बिष्ट, बसपा से सतेंद्र चोपड़ा, जसपाल, सीपीआई एम से अनंत आकाश मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें