फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एसआईआर, 13 बीएलओ ने आठ दिन में पूरा कर दिया काम, डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा

Wed, 17 Jun 2026 03:22 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसआईआर को लेकर 13 बीएलओ ने आठ दिन में काम पूरा कर दिया। सौ प्रतिशत फार्म वितरण के साथ ही डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आठ जून से शुरू हुआ और सात जिलों के 13 बीएलओ ने एसआईआर का काम आठ दिन में पूरा कर दिया है। न केवल गणना प्रपत्र वितरण बल्कि डिजिटाइजेशन भी कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बधाई दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात सभी कार्मिक मेहनत से इस अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है उनसे अन्य बीएलओ को भी ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन


एसआईआर का कार्य पहले चरण में पूर्ण करने वालों में अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा के रमेश पुजारी, पुष्पा देवी, चमोली की बदरीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी, कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल, देहरादून की चकराता विधानसभा से मीनाक्षी रावत, पौड़ी विधानसभा से गब्बर सिंह, संगीता रावत, विजय बिष्ट शामिल हैं।

ये भी पढे़ं...हाईटेक होगा दून एयरपोर्ट: सुरक्षित उड़ान के लिए बनेगी नई आधुनिक एटीसी बिल्डिंग, आसान होगी विमानों की आवाजाही

इसके साथ ही पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा से कर्ण बहादुर कार्की, जानकी चंद, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ विधानसभा की ऊषा रावत एवं निर्मला देवी, टिहरी की धनौल्टी विधानसभा से सुमन ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें