अब सेवानिवृत्त होने पर मिलेंगे एक लाख रुपये
प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक अप्रैल से एक लाख रुपये मिलेंगे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस धनराशि को अगले वित्तीय वर्ष से और बढ़ाए जाने की तैयारी है। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना लाएगी सरकार
प्रदेश सरकार वृद्ध महिलाओं के लिए एक अन्य योजना लाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से नई योजना तैयार की जा रही है। इस योजना का स्वरूप कैसा होगा इसके लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे करेंगे। जरूरतमंदों के सुझाव के बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह मिलेगा लाभ
प्रदेश की पात्र महिलाओं को सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत दो लाख की परियोजना पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
ये भी पढे़ं...Avalanche: हिमालयी राज्यों में हर वर्ष आते हैं 132 हिमस्खलन, सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिपोर्ट