फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेस्टोरेंट से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, एक लाख का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम ने टीम गठित कर की कार्रवाईI
विज्ञापन




दून में सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को नगर निगम ने टीम का गठन कर एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। वहां से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। नगर निगम ने रेस्टोरेंट का एक लाख रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन




मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के अनुसार निगम को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दून दरबार रेस्टोरेंट में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके बाद तहसीलदार सदर के नेतृत्व में उन्होंने एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को टीम मालसी स्थित रेस्टोरेंट पहुंची। वहां दो बड़ी पेटियां और एक बोरी में पैकिंग मैटेरियल के साथ ही ग्लास, चम्मच तथा कांटों का इस्तेमाल होता हुआ मिला। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष, सेनेटरी इंस्पेक्टर भूपेन तथा प्रशासन से तहसीलदार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें