मसूरी। 31 अक्तूबर से मसूरी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग जाएगा। इस बाबत शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी की ओर से आई एम मसूरी मिशन के तहत रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया और उन्हें कपड़े व जूट के बैग दिए।
मसूरी एमडीडीए पार्किंग से गांधी चौक तक निकाली गई के बाद गांधी चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें रुहान भारद्वाज, करिश्मा शाह, सूरज और अंकित चमोली ने गीतों से माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए जनता का सहयोग होना जरूरी है। मसूरी देश में पहला शहर होगा जहां 31 अक्टूबर के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंध हो जाएगा। इस मौके पर होटल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, मसूरी होटल एसोसिएशन, नगर पालिका मसूरी, सीनियर सिटीजन मसूरी, अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में नेहा जोशी, मदनमोहन शर्मा, संदीप साहनी, राकेश अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।