फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: श्रीनगर में चला जुबिन की अवाज का जादू, भजनों और गीतों पर जमकर थिरके युवा

Thu, 11 Apr 2024 09:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand News: जुबिन ने गीतों की प्रस्तुतियों के साथ ही युवाओं से संवाद कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में श्रीनगर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को श्रीनगर युवा मंच की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में गायक जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर युवा देर शाम तक थिरकते रहे। उन्होंने अपने गीतों से भक्तिमय माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। इस दौरान जुबिन ने युवाओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर विकास के नाम पर वोट की अपील की।

विज्ञापन


श्रीनगर में देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक जुबिन नौटियाल ने ‘मेरी चौखट पर चलके आज चारों धाम आए हैं...’, ‘मेरी मां के बराबर कोई नहीं..., ‘तुझे कितना चाहें और हम...’, ‘त्वेन चिट्ठी किलै नि भेजी...’ आदि गीत गाये। इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवा कलाकार स्व. निक्की उनियाल को ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए...’ गीत गाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जुबिन को सुनने के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा...गाना हुआ वायरल, मतदान को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जुबिन का कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से प्रस्तावित था, लेकिन वे करीब साढ़े तीन घंटे बाद पहुंचे। आयोजक टीम में ऋतांशु कंडारी, दीपक उनियाल, अमन पंत, डाॅ. सुधीर जोशी, संदीप राणा, अर्जुन गैरोला, विवेक ममगाईं, गौरव मोहन, जसवंत राणा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जुबिन का स्वागत कर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें