बाद में जुबिन ने भी उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जुबिन का आरोप था कि शशांक व उसकी महिला मित्र ने उसकी कार का शीशा तोड़ा और उस पर हमला किया। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रेस्टोरेंट की हार्ड डिस्क से पुलिस डाटा रिकवर नहीं कर पाई है। ऐसा हार्ड डिस्क में अत्यधिक नमी आने के कारण हो रहा है। ऐसे में इसे कंप्यूटर लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फुटेज सामने आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उस दिन पार्टी के दौरान क्या हुआ था। पुलिस इस मामले में शशांक की शिकायत पर भी जांच कर रही है।
एक फुटेज की हो रही जांच
पिछले दिनों जुबिन पक्ष की ओर से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई थी। बताया गया था कि इस फुटेज में शशांक मलिक जुबिन नौटियाल की कार पर हमला करता दिख रहा है। उसके साथ में उसकी महिला मित्र के हाथों में भी लोहे की रॉड है। एसएसपी ने बताया कि इस फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जिस कैमरे में यह सब कैद हुआ है, वहां पुलिस खुद भी पड़ताल कर रही है।